फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, पपीहा पार्क समेत तीन जगहों से हटाया अतिक्रमण

Tue, 13 Oct 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पपीहा पार्क के पास जब्त किया गया सामान स्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पपीहा पार्क, हिसार रोड और रतिया रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों और रखे गए काउंटरों को हटाया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 25 रेहड़ियों और काउंटरों को कब्जे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने पपीहा पार्क के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यहां सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ियां लगाई गई थीं और सामान रखने के लिए काउंटर रखे गए थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होने की आशंका रहती है। अभियान के दौरान नगर परिषद के सफाई निरीक्षक राहुल कुमार और महेश कुमार सहित ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।
-
पहले हंस मार्केट और थाना रोड पर भी हुई कार्रवाई
नगर परिषद के एसआई राहुल कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले हंस मार्केट और थाना रोड पर भी कार्रवाई की गई थी। त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज किया गया है ताकि बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आवागमन बाधित न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें