फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरोपियों की गांव में करवाई परेड, वारदातस्थल की हुई निशानदेही

Thu, 27 Aug 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव झलनियां में आरोपियों की पुलिस परेड करवाते हुए। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव झलनियां में सोमवार देर रात हुई टाइल मिस्त्री महेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस टीम पकड़े गए पांचों आरोपियों की बुधवार दोपहर को गांव में लेकर पहुंची। यहां पर परेड करवाई। आरोपियों को गांव की गलियों में पैदल घुमाया गया। उनसे हत्या से पहले वह कहां बैठे और हत्या कहां की, सभी जगह के निशानदेही भी करवाई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने टीम ने सीन भी क्रिएट करवाया। निशानदेही के बाद पुलिस आरोपियों को अस्पताल में लेकर पहुंची और यहां पर मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। मामले में कोर्ट ने आरोपी अजय और शंकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा आरोपी रामू उर्फ सीताराम निवासी झलनिया, रोहन निवासी भिरडाना, गौरव उर्फ गुरप्रीत निवासी माजरा को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि महेंद्र और आरोपी रामू के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। महेंद्र ने आरोपी रामू के रिश्तेदार लगने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था लेकिन बाद में छोड़ दिया था। इसको लेकर रामू रंजिश रखे हुए था और उसने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बता दें कि, हत्या के बाद मामले में नामजद आरोपी रामू द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था और कहा था कि झलनियां वाला हत्याकांड उन्होंने किया है और जो भी इस मामले में गवाही देगा उसके साथ भी यही किया जाएगा। इसके अलावा वीडियो में दो अन्य आरोपी भी दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें