फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शोरूम से ट्रैक्टर चोरी करने के आरोपी सीसीटीवी में कैंद, तलाश शुरू

विज्ञापन
रतिया में सीसीटीवी में कैद ट्रैक्टर चोर युवक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया शहर पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित आरएम ट्रैक्टर एजेंसी से बाइक सवार दो युवकों द्वारा ट्रैक्टर चुराने के मामले में आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर एजेंसी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का कब्जे में लिया है। फुटेज में दो बाइक सवार एजेंसी में घुसकर नया ट्रैक्टर चुरा कर ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर भी आरोपियों की तलाश कर रही है, ताकि उनका पता चल सके। आसपास रोड पर लगे अन्य कैमरे भी चेक किए गए, जिससे बाइक का नंबर व आरोपियों के चेहरों की पहचान हो। पुलिस ने इस मामले में एजेंसी मालिक राजवीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें