भूना। चंदन नगर में 271 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा गया युवक पुलिस हिरासत में और मौके पर एएसपी
भूना। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने प्रदीप निवासी चंदननगर को 271 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी निरीक्षक साधु राम ने बताया कि एसपी सिद्धांत जैन के हालिया भूना दौरे के दौरान नागरिकों ने चंदन नगर और वार्ड नंबर 5 में हेरोइन, चिट्टा और स्मैक की बिक्री होने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी शुरू कर दी थी।
एएसआई रामअवतार पुलिस टीम के साथ भूना बस अड्डा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हेंसूचना मिली कि प्रदीप उर्फ देव निवासी वार्ड 14, चंदन नगर, तहसील कार्यालय के सामने कबीर पार्क के पास हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 271 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा उसके पास से नशे को तोलने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक छोटा डिजिटल कांटा भी मिला।