फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: देरी से कार्रवाई का लगाया आरोप 20 दिन पहले दी थी शिकायत

Sat, 23 Aug 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। बैजलपुर गांव की एक महिला ने पुलिस पर उसकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला ने एक अगस्त को थाना भूना और बाद में एसपी फतेहाबाद को शिकायत दी थी, जिसमें गांव के ही ईश्वर सिंह पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने गांव के विकास से संबंधित एक वीडियो पर सराहना भरा कमेंट किया था, जिसके बाद आरोपी ने उसके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। बार-बार की गई अभद्र टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट और सबूतों के साथ उसने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला का आरोप है कि शिकायत देने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, मगर 20 दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता का कहना है कि वह कई बार थाना व एसपी कार्यालय के चक्कर काट चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके कारण वह मानसिक तौर पर पूरी तरह टूट चुकी है। इस संबंध में जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि मामले में कानूनी राय मांगी गई है और नियमानुसार जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें