टोहाना। थाना शहर पुलिस ने गो तस्करी मामले में गोकशी के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 15-16 सितंबर की रात उप निरीक्षक राजमल के नेतृत्व में पुलिस टीम बस अड्डा टोहाना क्षेत्र में गश्त पर थी। सूचना मिली कि गाड़ी में पशुओं को भरकर हिसार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने टोहाना-हिसार रोड पर नाकेबंदी कर उक्त गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर तिरपाल के नीचे एक गाय और एक बैल बंधे हुए मिले। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में आरोपी रोशन कुमार, रोशन शाह और अमन कुमार को काबू किया गया। तीनों दिल्ली के जेजे कॉलोनी, इंद्रपुरी के रहने वाले हैं।