फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा

Fri, 13 Sep 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में साइबर अपराध थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गांव चंदोकलां निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर 26 सितंबर 2023 को केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार नंगल निवासी सुखजीत सिंह, गुरमीत सिंह, खरड़ जिला मोहाली के एजेंट मनिंद्र सिंह, चंडीगढ़ निवासी एजेंट नवनीत सिंह आदि ने उनके बेटे आकाशदीप को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर उनसे 31 लाख रुपये ठग लिए। आरोप लगाया कि उनके बेटे के पासपोर्ट पर फर्जी वीजा लगवाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने मुकेरियां, जिला होशियारपुर निवासी विजय कुमार को दबोचा। आजकल वह सेक्टर-2 वैशाली, गाजियाबाद में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है। साइबर थाना फतेहाबाद से जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में छह आरोपियों मनिंद्र, नवनीत, बलविंद्र, भगवान दास, देवेंद्र और अनिल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें