फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड पर स्थित एक कॉलोनी मालिक के घर में जबरन घुसने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु गर्ग ने बताया कि वह तिलक कॉटन इंडस्ट्री रतिया रोड पर रहता है तथा एक कॉलोनी काट रहा है। उसने बताया कि 12 जुलाई को उसके पास गुलाब सिंह ने फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। गर्ग ने कहा कि अगले दिन 13 जुलाई को दिन में गुलाब 7-8 लोगों को साथ लेकर कॉलोनी में आया और बीस लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोपी ने कहा कि यदि रुपये नही दिए तो जान से मार देगा। इसके बाद 20 जुलाई व 23 जुलाई को आरोपी जबरदस्ती घर में घुस गया तथा उसने मौके पर न पाकर चला गया। उसने कहा कि 24 जुलाई को आरोपी उसके घर की दीवार कूदकर घर में घुस आया तथा उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट की जिससे हरीश चंद, चंद्रप्रकाश, जिम्मी व प्रकाशी देवी से मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें