फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, पानी के अभाव में फसलें हो रहीं बर्बाद

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में छाये बादल।सं
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मौसम परिवर्तनशील के चलते रविवार को दिन भर बादलवाही रही। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। जिला का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अनुसार जिले में 30 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, मगर बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी लोगो सता रही है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के गांव बड़ोपल,खाराखेड़ी और बनगांव में हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे उमस बढ़ गई। जिले के लोग आसमान में छाये बादलों को देखकर बारिश होने का अनुमान लगा रहे है, मगर शाम तक बारिश नहीं हुई। बता दें कि जिले में पिछले 20 दिनों से बारिश नहीं हुई है, इसके कारण खरीफ की फसलें धान, नरमा, ग्वार, मूंगफली, मूंग और ज्वार आदि की फसलें मुरझा रही हैं। जिसके कारण किसानों को बार-बार फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं जिले के कुछ किसानों की धान की रोपाई का काम बाकी है। ऐसे में किसान बारिश के होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर अब बारिश होती है तो फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।
कोट
राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। जिसके चलते जिले में 30 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। वहीं बीच बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें