फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हत्या मामले में आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फाइनेंसर हत्या मामले में वांछित चल रहे आरोपी बगीची मोहल्ला निवासी रवि पारचा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने है। इस मामले में पुलिस पहले आरोपी फतेहाबाद निवासी राहुल उर्फ मिढा, अभिषेक उर्फ कुटिया व सन्नी उर्फ कबाड़ी निवासी हिसार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयोग हथियार को बरामद कर लिया था। मामले में रामनिवास मोहल्ला फतेहाबाद निवासी सुशांत उर्फ काकु ने मामला दर्ज करवाया था। आरोप था कि दोस्त मृतक ईश्वरपाल फाइनेंस का काम करते है और पैसों का लेन देन करते है। इसी के चलते जब वह किस्त लेने जा रहे था तो रास्ते मेंं उक्त आरोपियों ने हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें