फतेहाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम टास्क ठगी मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को जावेद हुसैन निवासी किशनगढ़, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पांच हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि अनुप्रिया शिव नगर, भट्टू रोड ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी थी कि उसे टेलीग्राम के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर होटल रेटिंग के टास्क दिए गए।
आरोपियों ने उससे अलग-अलग खातों में राशि जमा करवाई गई। आरोपियों ने पहले छोटी राशि जमा लौटाकर उसका विश्वास जीता। फिर उससे विभिन्न माध्यम से उससे 5,35,000 रुपये ठग लिए। इस मामले में 6 नवंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।