फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार के ध्यानार्थ.............टेलीग्राम फ्राड मामले में छठा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद । थाना साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम फ्रॉड मामले में जुगलान (हिसार) निवासी राहुल को काबू किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। धोखाधड़ी कर पीड़ित से उससे 1.64 लाख रुपये वसूले गए थे। इस संदर्भ में 11 मार्च को मामला दर्ज कर किया गया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि बनगांव निवासी राजेश कुमार ने छह फरवरी को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे टेलीग्राम एप पर एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें उसे पार्ट-टाइम सोशल मीडिया एजेंट के रूप में काम करने का लालच दिया गया। शुरुआत में फोटो और वीडियो परलाइक करने के बदले उसे 200 की राशि उसके खाते में भेजी गई।

इसके बाद आरोपियों ने विभिन्न टास्क पूरे करने के नाम पर उससे लगातार पैसे मंगवाए। पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कई किस्तों में रकम ट्रांसफर की। आरोपियों ने क्रेडिट स्कोर का बहाना बनाकर अतिरिक्त रुपये भी वसूल किए। इस प्रकार उससे 1.64 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें