फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। पुलिस ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में गिरोह के दूसरे सदस्य को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी अमरजीत निवासी पाबड़ा, जिला हिसार की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

थाना भूना प्रभारी उप-निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि एचडीएफसी बैंक शाखा भूना के अधिकृत अधिकारी अजीत राणा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपियों ने मई 2024 में बैंक से गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था। आरोपी ने सुरक्षा के रूप में 4 चूड़ियां और 1 पेंडेंट बैंक के पास गिरवी रखा जिसे शुद्ध सोना बताकर बैंक से 5,84,000 रुपये का गोल्ड लोन प्राप्त कर लिया। आरोपी ने लोन की एक भी किस्त नहीं भरी। सितंबर 2025 में जब बैंक ने गिरवी रखे जेवरों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की तो संदेह होने पर बैंक पैनल के जोहरी से उनकी जांच करवाई गई।
जांच में पाया गया कि गिरवी रखा गया सोना 75 प्रतिशत नकली था और केवल ऊपर की 25 प्रतिशत परत ही असली सोने की थी। बैंक की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद थाना भूना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें