फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जमीन सौदे में धोखाधड़ी, 45 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। इकोनॉमिक सेल ने जमीन सौदे में 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में धारसूल खुर्द निवासी बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना सदर में 15 जून को दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

सेल प्रभारी जसवंत ने बताया कि हिसार के गांव जुगलान निवासी एक महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। महिला की रिश्तेदारी धारसूल खुर्द में है। इसी दौरान गांव में जमीन खरीदने की बातचीत हुई। जमीन का सौदा 77 लाख रुपये में तय हुआ था। महिला ने अलग-अलग माध्यमों से 45 लाख रुपये बयाना राशि के रूप में दे दिए थे। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी।
महिला ने रजिस्ट्री से पहले जमीन की जमाबंदी और अन्य दस्तावेज की जांच करवाई। इस दौरान पता चला कि जिस जमीन का सौदा हुआ था उसकी रजिस्ट्री आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी थी। शिकायत की जांच के बाद थाना सदर में बलदेव सिंह और सतीश कुमार निवासी धारसूल खुर्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें