फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। व्हाट्सएप पर संपर्क कर टास्क पूरा करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने गांव टिगरिया, तहसील बामनवास, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) निवासी हाल सैनी कॉलोनी, करतारपुरा, जयपुर सिटी साउथ (राजस्थान) निवासी धन सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 हजार रुपये बरामद किए है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि नहर कॉलोनी, हाल आदर्श कॉलोनी, निवासी सोनम ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर टास्क पूरा करने के नाम पर अच्छी कमाई का झांसा दिया। आरोपी ने क्यूआर कोड भेजकर रुपये ट्रांसफर करवाए और धोखाधड़ी करते हुए 29,282 रुपये हड़प लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 19 जून को प्राथमिकी दर्ज की थी।

साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये व मोबाइल फोन बरामद
फतेहाबाद। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए गांव अकबरपुर, जिला नूंह निवासी मोहम्मद मुजाहिद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 हजार रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। कार्रवाई के उपरांत पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि गांव गोरखपुर निवासी ऊषा ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने स्वयं को परिचित बताकर फर्जी ट्रांजेक्शन का झांसा दिया। अधिक राशि भेजने का दावा कर उसने बैंक ट्रांसफर के माध्यम से धोखाधड़ी करते हुए 50,041 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मुजाहिद्दीन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 13 मई प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें