फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत के चलते राइस मिल से चेक चोरी कर ठगे थे नौ लाख रुपये, चंडीगढ़ में अय्याशी कर लौटा तो साथी सहित पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल मंडी के गोपाल राइस मिल से चेक चोरी कर बैंक से 9 लाख की राशि निकलवाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी को साथी सहित उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह निकलवाए रुपये लेकर भागने की फिराक में था। आरोपियों से एक बाइक व 2 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जाखल की गोपाल राइस मिल के मालिक सीताराम मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने उसकी राइस मिल में काम करने वाले जैकी शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी से चेक चोरी कर बैंक से 9 लाख की राशि निकलवाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले को लेकर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने मुख्य आरोपी जैकी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नशे की लत के कारण ही उसने यह कदम उठाया। इस काम में उसके तीन अन्य साथी भी शामिल हैं। यहां से पैसे निकलवाने के बाद वे पंजाब के पटियाला चले गए और वहां से चंडीगढ़ होते हुए अन्य शहरों में घूमते फिरते रहे। इस दौरान उन्होंने नशे का सेवन किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इन पैसे से शॉपिंग भी की। जब उनके पास रखे हुए पैसे खत्म हो गए और बाकी के रुपये लेने यहां पहुंचे तो पुलिस ने काबू कर लिया।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जैकी शर्मा उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 2 लाख रुपये को भी कब्जे में ले लिया है। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी ने विक्रम ने बताया कि इस मामले में उनकी पूरी टीम ने लगातार तीन दिन तक तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो लाख बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें