फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया बाइक सवार मुनीम, मौके पर ही मौत

Tue, 06 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बुढलाडा रोड पर  सड़क दुर्घटना के दौरान सड़क पर पड़ा दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल :संवाद
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर घग्गर नदी पुल के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार वार्ड 17 निवासी विकास (27) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के पूर्व प्रधान भूप सिंह का बेटा है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार विकास मंगलवार शाम बाइक पर बुढलाडा रोड स्थित घग्गर नदी के पास सब्जी व्यापारी से दुकान के पैसे लेने गया था। पैसे लेने के बाद वह घर लौट रहा था।
जब वह घग्गर नदी पुल के पास कबाड़ की दुकान के सामने पहुंचा तो उसकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लग गई। जिससे विकास पास खड़े ट्रक से जा टकराया और सड़क पर जा गिरा। जिससे विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विकास दो भाइयों में बड़ा और शादीशुदा था। परिवार में पत्नी और एक बेटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें