फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा: डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की मौत; सिरसा से लौट रहे थे

Tue, 11 Mar 2025 08:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भूना

सार

लॉर्ड कृष्णा स्कूल के पास फतेहाबाद रोड भूना के सामने गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। नरेश व कृष्ण की मौके पर मौत हो गई वह अन्य चारों को सीएचसी भूना लाया गया। जहां से चारों को गम्भीर हालत में हिसार प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूना में फतेहाबाद रोड पर सोमवार दे रात करीब डेढ़ बजे अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। जिसमें सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई और और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन




घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब डेढ़ बजे नरेश (29) पुत्र सतपाल निवासी गांव डांगरा, विक्रम (30),  कृष्ण (35) निवासी गांव अमानी, ईश्वर (30) निवासी जमालपुर, काला (35) गांव अंमानी, सुखविन्द्र (28) निवासी गांव चन्दड कलां स्कॉर्पियो पर सवार होकर सिरसा से वापस टोहाना जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में लॉर्ड कृष्णा स्कूल के पास फतेहाबाद रोड भूना के सामने गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। नरेश व कृष्ण की मौके पर मौत हो गई वह अन्य चारों को सीएचसी भूना लाया गया। जहां से चारों को गम्भीर हालत में हिसार प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया। सुखविंदर की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य तीनों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें