गांव खुंबर के पास शनिवार शाम 6 बजे दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। जिससे दोनों बाइकों पर सवार 6 युवक घायल हो गए। जिन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गाया है। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान बलजीत, अमनप्रीत व पिता जसपाल निवासी सालमखेड़ा तथा दूसरी बाइक पर सवार संदीप कौर, सोहनलाल व पांच वर्षीय बच्ची सिमरजोत निवासी अलीपुर बरोटा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बलजीत अपने पिता जसपाल व भाई अमनप्रीत के साथ हड़ोली की ओर जा रहा था जबकि सोहनलाल अपनी पत्नी संदीप कौर व बच्ची के साथ बाइक पर रतिया की ओर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। जिसके बाद घायलों को राहगीरों ने फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर बलजीत की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।