गांव नहला में शुक्रवार देर रात को ट्रक के आगे लवारिस पशु आने
से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर व क्लीनर बीच
में ही फंस गए और उन्हें ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। नहला से
भूना मार्ग पर ट्रक के पलटने से शनिवार सुबह जाम की स्थिति बनी रही।
हिसार
से नमक की थैलियों से लोड होकर ट्रक पंजाब के लुधियाना जा रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात 11 बजे के लगभग नहला गांव में भूना
मार्ग पर ट्रक के आगे अचानक पशु आ गया।
इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक में से ड्राइवर व क्लीनर को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर सुबह पहुंची पुलिस ने रास्ते में से ट्रक को साइड में
करवाया। इससे यातायात बहाल हुआ।