फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसीबी की टीम ने शुरू की जोहड़ की जांच

Fri, 29 May 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना के गांव में जांच करते हुए विजिलेंस की टीम
विज्ञापन
टोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम ने शुक्रवार को टोहाना क्षेत्र के गांवों में अमृत सरोवर योजना के तहत बने जोहड़ों का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व कार्यकारी अभियंता जय सिंह कर रहे थे। टीम ने खनोरा, जमालपुर, अकांवाली और धारसूल गांव में बने जोहड़ों की स्थिति देखी और पंचायती राज कार्यालय से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लिया।
विज्ञापन


जांच के बाद टीम ने कहा कि कुछ और दस्तावेज के लिए दोबारा आएंगे। दरअसल, टोहाना निवासी मनीष मेहता ने एसीबी पंचकूला के डीजीपी को शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप था कि करोड़ों की लागत से बने इन जोहड़ों की खोदाई जरूरत से ज्यादा कर दी गई है। रखरखाव नहीं होने से जोहड़ पशुओं के भी काम नहीं आ रहे हैं।



एक्सईएन जय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मौके का मुआयना किया गया है। डीजीपी विजिलेंस को भेजी शिकायत में मेंटेनेंस न होने और अधिक खोदाई का मुद्दा उठाया गया था। टीम ने पंचायत कार्यालय से रिकॉर्ड ले लिया है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि योजना में गड़बड़ी हुई है या नहीं। मामले में आगामी कार्रवाई रिकॉर्ड की जांच के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें