फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना तैयारी बंद कर दीं आधार मशीनें, अब जनता खा रही धक्के

विज्ञापन
फतेहाबाद के बाल भवन में नवजात बच्चे के साथ आधार कार्ड बनवाने के इंतजार करती महिला और अन्य।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नए आधार कार्ड बनाने और पुराने अपडेट करवाने को लेकर पहली बार मारामारी मची है। सरकार ने डीआईटीएस यानि डिस्ट्रिक आईटी सोसायटी के तहत जिले में चल रही पांच आधार मशीनों को क्रिड (नागरिक संसाधन सूचना विभाग) में बिना तैयारी करीब डेढ़ माह पहले बंद कर दिया। अभी तक क्रिड में इन मशीनों को शुरू नहीं किया गया है। जिन जोनल मैनेजर को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्होंने धरातल पर काम शुरू नहीं किया है। प्रत्येक शहर और खंड में क्रिड द्वारा 12 जोनल मैनेजर को आधार मशीनें दी जानी है।
विज्ञापन

हालात यह है कि डीआईटीएस के बंद किए सेंटरों पर काम चलाने के लिए गांवों से सीएससी संचालकों को भेजा जा रहा है। सीएससी संचालक सेंटरों पर देरी से पहुंच रहे हैं तो सर्वर काम नहीं कर रहा है। सर्वर को काम शुरू करने से दो से तीन घंटे पहले चलाना पड़ता है। इसके चलते कहीं आधार सेंटर शुरू नहीं हो रहे हैं। जहां शुरू हो जाते हैं, वहां दिन में 20 से 25 ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं। संवाद
किसान सेवा केंद्र :
पुराना बस स्टैंड के सामने अनाज मंडी में बने किसान सेवा केंद्र में पहुंचे तो यहां पर नोटिस लगा मिला कि तकनीकी कारण से आधार कार्ड नहीं बन पाएंगे। यहां पर लोग आ रहे थे और नोटिस देखकर लौटते मिले। सेंटर पर मौजूद युवक ने बताया कि सर्वर सुबह साढ़े 4 बजे चलाना पड़ता है। अगर न चलाया जाए तो एक्टिव नहीं होता है। इस वजह से शुक्रवार को सर्वर नहीं चला है।
विज्ञापन

बाल भवन :
शहर के बाल भवन में भी डीआईटीएस के तहत आधार मशीन चल रही थी। जिसे अब बंद किया जा चुका है। यहां पड़ताल की तो सामने आया कि गांव बीघड़ का सीएससी संचालक मशीन चला रहा है। संचालक ने बताया कि सर्वर धीमा होने के कारण 25 से 30 ही बन पा रहे हैं। लोग गर्मी में यहां बेहाल दिखे। हॉल में कैंप लगने के कारण आधार बनवाने आए लोग बाहर बरामदे में खड़े मिले।
ये है डीआईटीएस की लोकेशन, जहां बंद की मशीनें :
- बाल भवन फतेहाबाद
- किसान सेवा केंद्र फतेहाबाद।
- गांव तलवाड़ा
- बीडीपीओ कार्यालय भूना
- सिविल अस्पताल टोहाना

सवाल : पीपीपी ठीक करेंगे या बनाएंगे आधार कार्ड
क्रिड के तहत शहर और ग्रामीण स्तर पर जोनल मैनेजर भर्ती किए गए हैं। इन जोनल मैनेजर के जिम्मे परिवार पहचान पत्र की वेरिफिकेशन, अपडेट का काम है। लेकिन अब इन्हें आधार कार्ड मशीनें भी चलानी होंगी। सवाल ये है कि जोनल मैनेजर पीपीपी के साथ-साथ आधार कार्ड अपडेट का काम कैसे संभालेंगे। फतेहाबाद शहर की अगर बात की जाए तो रोजाना 600 से 700 लोग आधार कार्ड अपडेट के लिए घूम रहे हैं।
कोट
क्रिड की पॉलिसी को रद्द करें सरकार
डीआईटीएस के तहत करीब 10 वर्षो से आधार ऑपरेटर का काम कर रहे थे। लेकिन क्रिड पॉलिसी बनाकर उन्हें बेरोजगार कर दिया गया। मशीनें बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार क्रिड पॉलिसी को रद्द करे। इसको लेकर ऑपरेटर पिछले दिनों मुख्यमंत्री से भी मिले हैं।
- संचित कुमार, डीआईटीएस आधार ऑपरेटर
कोट
क्रिड पॉलिसी के तहत 12 जोनल मैनेजर को मशीनें दी जानी है। ये सरकार के निर्देश है। एमसी फतेहाबाद की मशीन एक्टिव हो चुकी है, कोई समस्या आ रही है तो उसे ठीक करवाया जा रहा है। जल्द दूसरे जोनल मैनेजर को भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, जिला इंचार्ज क्रिड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें