फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में किए इतने ट्वीट, इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम, हरियाणा के छोरे का कमाल

Sat, 27 Feb 2021 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सर्टिफिकेट दिखाते दीपेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के एक युवा ने ट्वीट कर इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। फतेहाबाद के रहने वाले दीपेश वधवा ने सोशल मीडिया का सार्थक प्रयोग किया। इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी दीपेश वधवा ने एक घंटे और 33 मिनट में 697 बार ट्वीट करके अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

विज्ञापन


दीपक ने कुरुक्षेत्र की कनिका का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कनिका ने ढाई घंटे में 656 ट्वीट किए थे। दीपेश ने बताया कि उन्होंने 8 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे मानवता की भलाई के कार्यों को शेयर करते हुए एक घंटे 33 मिनट में 697 ट्वीट कर डाले। 


जब उसने पाया कि उन्होंने कनिका के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है तो इसके बाद उन्होंने इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड से मेल के जरिये संपर्क साधा। उनको अपने ट्वीट के समयनुसार स्क्रीनशॉट भेजे। इसके बाद इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम द्वारा इसे वेरिफाई किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी को दीपेश को मेल के जरिये सूचना दी गई कि उनका रिकॉर्ड बन चुका है। इसके बाद अब आधिकारिक तौर पर दीपेश के पास सर्टिफिकेट और मेडल भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें