फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर में नहाने गया युवक डूबा

Thu, 31 Aug 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नहर के पास मौजूद  युवक के परिजन। 
विज्ञापन
टोहाना(फतेहाबाद)। पंजाब के बठिंडा से अपनी मां के साथ मामा के घर राखी बांधने के लिए आया युवक बलियाला हेड पर नहर में नहाते समय डूब गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा के संजय नगर निवासी 20 वर्षीय अनुराग अपनी माता के साथ दमकोरा रोड स्थित गैस एजेंसी के पीछे मामा सुनील के घर 30 अगस्त को राखी बांधने के लिए आए थे। वीरवार को दोपहर के समय वह अपने मामा के साथ बलियाला हेड पर नहाने के लिए आया था। जब वह राजस्थान नहर में गया तो थोड़ी दूर जाते ही डूबने लगा। उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वह आगे बह गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें