फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गुरुनानकपुरा में घर के बाहर खड़े युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 15 Mar 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में युवक की हत्या के बाद अस्पताल में इक्कठे हुए परिजनसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में हमलावरों ने रविवार रात करीब 8 बजे युवक संदीप उर्फ दीपा (28) पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिवार के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगा है। रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। परिजनों का आरोप है मोहल्ले में नशे की रोकथाम के मद्देनजर पहले से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने हमलावरों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिरसा हाल निवासी फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा निवासी संदीप उर्फ दीपा अपने नाना नानी के पास बचपन से रहता था। परिवार के मुताबिक शाम को गाड़ी पर आए युवकों ने घर के बाहर गाली-गलौज किया। संदीप ने जब रोका तो युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर पेट, छाती और सिर पर चाकू से वार किए और मौके से भाग गए।

शहर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि लड़ाई-झगड़े के दौरान युवक की मौत हुई है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। नाके पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी मुस्तैद है।
विज्ञापन

-
मामा-मामी के सामने किया हमला

नागरिक अस्पताल में मृतक के मामा काका सिंह और मामी सुनीता ने बताया कि हमलावर कार से आए थे। मामा काका सिंह ने बताया कि कार से चार से पांच युवक आए, उन्होंने पहले उसे मारा, जब वह पीछे हटा तो उन्होंने संदीप के साथ झगड़ा किया। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। युवक पीछे वाली गली में रहते है। काका सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावर छिंद्र और मंगी और उसके साथी है, जो कि मौके से भाग गए। घायल को अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा और डीएसपी संजय बिश्नोई मौके पर पहुंचे। अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।


पहले हमलावर भी रहते थे साथ

मृतक की मामी सुनीता ने बताया कि हमलावर पहले संदीप के साथ रहते थे, अब उन्होंने हमला कर दिया। संदीप बचपन से ही अपने नाना-नानी के घर रह रहा था। कोई रंजिश नहीं थी और दोस्त थे। मृतक की चार बहनें और दो भाई है। संदीप अविवाहित था।

-
अलग-अलग एंगल से पुलिस जांच में जुटी

मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक लड़ाई-झगड़े के मामले में कुछ साल पहले जेल से बाहर आया था। मृतक के दोस्तों ने बताया कि वह लड़ाई-झगड़ों से दूर रहता था। परिवार अब रिश्ते की भी तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें