फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सहमति संबंध में रह रहे युवक और युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या

Fri, 30 May 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में युवक और युवती की हत्या मामले में जांच करते हुए पुलिस अ​धिकारीसंवाद
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के तिलक नगर में घर के बाहर शुक्रवार रात करीब 8.15 बजे सहमति संबंध में रह रहे युवक और युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव पीर वाली गली में मिले। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं, मृत युवक के परिजनों ने हत्या का शक युवती के पति दीपक पर जताया है। बताया जा रहा है कि रितिक पंजाबी समाज से और पूजा वाल्मिकी समाज से हैं। युवती की पहचान पूजा (31) और युवक (26) रितिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा और रितिक पिछले करीब 6 माह से सहमति संबंध में रह रहे थे। तिलक नगर में रितिक के घर के बाहर दोनों के शव पड़े मिले। पूजा के शरीर पर चाकुओं के 11 वार मिले है। इसके अलावा रितिक पर भी चाकुओं से हमला किया गया।
बताया जाता है कि रितिक एक रेस्टोरेंट पर काम करता था। पूजा दीपक के साथ विवाहित थी। करीब 14 साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे भी है। रितिक और दीपक आपस में दोस्त थे। घर पर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि रितिक अपने दोस्त दीपक की पत्नी पूजा को भगा ले गया था।
विज्ञापन

युवक और युवती पर चाकुओं से वार करने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम नागरिक अस्पताल में पहुंची, यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। सभी तथ्यों का बिंदुवार अध्ययन किया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हमला करने वाले कौन हैं। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-उमेद सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें