टोहाना। दिहाड़ी मजूदरी श्रमिक को घर से निकालकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 19 निवासी बलजिंद्र ने बताया कि वह शनिवार शाम करीह 7:30 बजे काम से दमकौरा रोड स्थित अपने प्लाॅट पर पहुंचा तो उसके पड़ोसी की पत्नी, उसके बेटे व बेटी और 10-15 लड़के वहां खड़े थे। जब वह मकान का दरवाजा खोलकर अंदर गया तो पड़ोसी के बेटे ने उसे बाहर खींच लिया और अपने हाथ में लिए हुए डंडा सिर पर मारा।
इसके बाद उसके साथ आए लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो घर के अंदर से उसकी पत्नी और बेटा आए।
जिस पर पड़ोसन और उसकी बेटी उनके साथ हाथापाई करने लगी। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे दवा देकर अग्रोहा रेफर कर दिया।
पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।