फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साइबर ठगी के लिए महिला पंजाब से चला रही थी गिरोह

Wed, 18 Jun 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में साइबर क्राइम मामले में पकड़ी गई आरोपी महिलास्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने आरोपी महिला निशा रानी को पंजाब से गिरफ्तार कर 11.10 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

महिला पर आरोप है कि उसने एक अन्य महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से 12 लाख रुपये ठगे लिए थे। मामले के मुताबिक मननिंद्र कौर निवासी गांव शेखुपुर सोत्तर ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक सोशल मीडिया विज्ञापन मिला, जिसमें ऑनलाइन डेटा एंट्री वर्क के जरिये 30 हजार रुपये प्रति माह तक कमाई का दावा किया गया।
इसके लिए पंजीकरण शुल्क, प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, अकाउंट एक्टिवेशन आदि के नाम पर किस्तों में कुल 12 लाख रुपये वसूल लिए गए, लेकिन बाद में न कोई कार्य मिला और न ही भुगतान गया। इसके बाद संबंधित मोबाइल फोन नंबर भी बंद हो गए। मामले में साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम के महिला सहायक उपनिरीक्षक शारदा रानी ने तकनीकी जांच के आधार पर बैंक ट्रांजेक्शन रिपोर्ट, कॉल डिटेल और आईपी एड्रेस की मदद से आरोपी निशा रानी उर्फ लवदीप कौर निवासी आजाद नगर, पटियाला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

टीम ने अबोहर से पकड़ी निशा रानी के पास 2 मोबाइल फोन और 6 बैंक खातों की पासबुक बरामद की है, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला से 12 लाख रुपये में से 11 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-

एसपी कार्यालय पहुंची शिकायतकर्ता

आरोपी महिला के पकड़े जाने और राशि बरामदगी की सूचना के बाद शिकायतकर्ता मननिंद्र कौर एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसपी सिद्धांत जैन व टीम आभार जताया। महिला ने बताया कि साइबर ठगों ने उसे काम का झांसा देकर जाल में फंसाया था।

-

नागरिकों से अपील है कि वर्क फ्रॉम होम, इनाम, लक्की ड्राॅ, क्रिप्टो निवेश और फर्जी नौकरी जैसे झूठे प्रस्तावों से सतर्क रहें। किसी को भी भुगतान करने से पहले संपूर्ण सत्यापन और जांच-पड़ताल अवश्य करें। जिले में साइबर अपराध की रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें