फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नन्हेड़ी बस स्टैंड के पास गड्ढे में पलटी धान से भरी ट्रॉली

Sun, 25 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कुलां। गांव नन्हेड़ी बस स्टैंड के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलटी भरी धान ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
कुलां। गांव नन्हेड़ी बस स्टैंड के पास धान से भरी एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में भरी धान की फसल सड़क किनारे बिखर गई। किसान फसल लेकर रतिया मंडी जा रहा था।
विज्ञापन

गांव भट्टू बुआन निवासी किसान ट्रॉली में धान भरकर रतिया मंडी की ओर जा रहा था। नन्हेड़ी बस स्टैंड के पास पहुंचते ही ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। किसान संभाल पाता इससे पहले ही ट्रॉली सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। इससे धान की फसल नीचे गिरकर बिखर गई। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें