फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान से भरीं ट्रॉलियां फंसने से उकलाना रोड पर लग गया जाम

Tue, 06 Oct 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। उकलाना रोड पर जाम में फंसे हुए वहान, ड्रोन से लिया गया फोटोस्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
भूना। उकलाना और भूना से टोहाना जाने वाले मार्गों पर मंगलवार शाम 6 जाम लग गया। उकलाना रोड पर धान से भरी ट्रालियों के फंसने से यातायात बाधित हुआ। जाम के कारण एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। मरीज को निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात 9.30 बजे जाम खुल सका। उकलाना रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए टोहाना रोड का रुख कर लिया। इससे इस मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया और यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन

बसों में सफर कर रहे यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान कई वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया और गलत दिशा से वाहन निकालने का प्रयास किया। इससे स्थिति और गंभीर हो गई।
जाम में फंसे वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे। इससे आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ गया। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों को इधर-उधर करवाकर आवागमन के लिए रास्ता बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

रात 9.30 बजे दोनों मार्गों पर यातायात सामान्य हो पाया था। इससे पहले दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करते रहे और वाहन को रवाना करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें