फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनक्वास के लिए एसएमओ समेत 6 सदस्यों की बनी टीम, 30 जून तक आवेदन करना होगा आवेदन

Fri, 02 May 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए लगी भीड़संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल का एनक्वास यानी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत आवेदन के बारे में प्रशासन गंभीर हुआ है। आंतरिक मूल्यांकन और निदेशक के निरीक्षण बाद अस्पताल प्रबंधन को 30 जून तक एनक्वास के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। एनक्वास के मानकों को पूरा करने और खामियों को दूर करने के लिए सिविल सर्जन एसएमओ समेत 6 सदस्यों की टीम बनाई गई है। इस टीम को रोजाना अस्पताल का निरीक्षण करना होगा और कमियां मिलने पर सुधार करना होगा। एनक्वास के तहत अगर चयन होता है तो अस्पताल को अतिरिक्त बजट मिलेगा और प्रमाणपत्र जारी होगा। अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में भी इजाफा हो सकेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के एनक्वास को लेकर सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने कमेटी में एसएमओ डॉ. राजीव तंवर, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, एसएनओ राजरानी, विनोद रानी, आईसीएन सुमित्रा और सुपरवाइजर सत्यप्रकाश को शामिल किया गया है।
निदेशक के निरीक्षण बाद अलर्ट हुआ अस्पताल प्रशासन

नागरिक अस्पताल का एनक्वास को लेकर पिछले दिनों निदेशक डॉ. रत्ना भारती ने निरीक्षण किया था। इस दौरान निदेशक को कई कमियां मिली थीं। जिसमें डिस्पेंसरी, जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक, डायलिसिस सेंटर, एनसीडी क्लीनिक में कमियां मिली थी। निदेशक ने छोटी-छोटी कमियों को दूर करके 30 जून तक आवेदन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


-

अस्पताल का रहा है 61 तक स्कोर

आंतरिक मूल्यांकन को लेकर मार्च माह में दो दिनों तक बठिंडा से आए एसएमओ डॉ. उमेश गुप्ता ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद गुप्ता ने अस्पताल प्रशासन के साथ समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक में टीम ने बताया कि एनक्वास को लेकर तय किए गए 159 मानकों में से 92 में अस्पताल खरा उतरा है लेकिन स्कोर 61 तक रहा है। जबकि एनक्वास के लिए 70 अंकों का स्कोर होना जरूरी है।

-

नागरिक अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं देने के लिए प्रयास जारी है। क्वालिटी पर जोर है। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि 30 जून तक एनक्वास को लेकर आवेदन करें। इसको लेकर कमेटी भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


- डॉ. कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें