फतेहाबाद। शहर के कीर्ति नगर में छुट्टी पर आए फौजी के साथ मारपीट कर दी। घायल फौजी कीर्ति नगर निवासी गुरजंट सिंह के बयान पर पुलिस ने पड़ोसी विनोद उर्फ मोनी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति नगर निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि वह पठानकोट में तैनात है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। आरोप है कि पड़ोसी विनोद उर्फ मोनी नशा करने का आदी है और नशे में गाली-गलौज करता है। आरोप है कि 12 मार्च की रात को आरोपी विनोद उर्फ मोनी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और ईंट उठाकर उसे मारी। परिवार के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। आरोप है कि आरोपी विनोद ने नशा करके मारपीट की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।