फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में खंभे व दीवार से टकराई रोडवेज बस

Thu, 19 Nov 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाब के पातड़ा बाईपास पर स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास वीरवार सुबह करीब सात बजे चंडीगढ़ जा रही फतेहाबाद डिपो की किलोमीटर स्कीम बस बिजली के खंभे से टकराकर दीवार में जा घुसी। हादसे में बस चालक और परिचालक विनोद को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही थी। पातड़ा बाईपास पर अचानक एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार सामने आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए और बस दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई।
पहले बिजली के खंभे और फिर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को पातड़ा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया। पंजाब पुलिस के जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और स्कूटी सवार को बचाने का प्रयास हादसे की वजह सामने आया है। फतेहाबाद रोडवेज के यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टोहाना से दूसरी बस घटनास्थल पर भेज दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें