फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज से भरी पिकअप में मिला एक क्विंटल चूरा पोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच नशा तस्करी का धंधा जारी है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को गांव अहरवां के पास एक तरबूज से भरी पिकअप गाड़ी में 101 किलो चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के चलते शुक्रवार शाम को एक पुलिस टीम गांव अहरवां से ढाणी रूड़ीवाली की तरफ रूटीन चेकिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर पिकअप चालक ने गाड़ी एकदम सड़क पर रोक दी। चालक व उसका साथी गाड़ी को बीच में छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। चालक ने अपनी पहचान हिसार के गांव बालसमंद निवासी याकुब खान व उसके साथी ने ढाणी रूड़ीवाली निवासी अंग्रेज उर्फ गेजा बताई। पुलिस ने उनसे गाड़ी छोड़कर भागने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने देखा कि गाड़ी में तरबूज भरे हुए थे। तरबूजों के नीचे सफेद प्लास्टिक कट्टे छुपाए हुए दिखाई दिए। पुलिस को शक हो गया कि उसमें कोई नशीला पदार्थ हो सकता है। इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने के लिए फतेहाबाद के नायब तहसीलदार राजेश कुमार को मौके पर बुलाया गया। फिर उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। गाड़ी में पांच कट्टे रखे हुए थे, जिनमें चूरापोस्त भरा हुआ था। प्रत्येक कट्टे में 20 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त था। पांचों कट्टों में कुल 101 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला है कि बरामद की गई गाड़ी बालसमंद निवासी बलवान सिंह के नाम है। गाड़ी में 900 तरबूत रखे हुए थे, जो गाड़ी समेत कब्जे में ले लिए।
पूछताछ में आरोपी याकुब व अंग्रेज उर्फ गेजा ने बताया कि यह बरामद कचरा डोडा पोस्त वे दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा के पास एक होटल से बीरा नामक व्यक्ति से लेकर आए थे। यह चूरा पोस्त गांव बादलगढ़ निवासी मक्खन सिहं ने मंगवाया था। इसके चलते पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के साथ-साथ गाड़ी मालिक मक्खन सिंह व सप्लायर बीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें