फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में निकाली शोभायात्रा, आज नया रिकाॅर्ड बनाएगी शीश का दानी संस्था

Wed, 28 Jan 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान सजाया गया बाबा श्याम का दरबार।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पुराना मेन बाजार में स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर से लाल बत्ती चौक के नजदीक बनी पुरानी अनाज मंडी तक शीश का दानी ट्रस्ट की ओर से तैयार करवाई गई 2121 फीट की ध्वजा की शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शीश का दानी ट्रस्ट की ओर से 2121 फीट की ध्वजा तैयार करवाई गई है, जो राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर के दरबार में कल अर्पित की जाएगी। इससे पहले 2024 में 1551 फीट की ध्वजा चढ़ाई गई थी और इसका इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ था। ट्रस्ट की ओर से यह ध्वजा भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान मथुरा से पावन ध्वजा तैयार करवाई है। बुधवार को शोभायात्रा के समापन के बाद 29 जनवरी को सुबह 10 बजे श्रद्धालु यह ध्वजा रिंगस से खाटू श्याम के लिए पैदल लेकर रवाना होंगे। यह ध्वजा करीब एक किलोमीटर लंबी है, जिसे 400 से 500 श्याम प्रेमी एक साथ उठाएंगे और अंदाजा है कि एक लाख के करीब श्याम प्रेमी ध्वजा के साथ चलेंगे। बुधवार को आयोजित शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे, वहीं शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें