फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भिरड़ाना में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, गले में मिला साफा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में बुधवार देर रात को 42 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक गली के किनारे उकड़ू हालत में बैठा हुआ मिला और उसके गले में साफा मिला। मृतक की पहचान प्रीतम सिंह निवासी भिरड़ाना के रूप में हुई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भिजवाया गया। वीरवार को मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक प्रीतम के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मौत को लेकर आशंका जताई गई कि साफे से हत्या की गई हो सकती है लेकिन गले पर कोई निशान नहीं मिला है और न ही किसी से दुश्मनी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले के मुताबिक बुधवार देर रात को राहगीरों ने प्रीतम सिंह का शव मुख्य बाजार के साथ लगती एक गली में निजी स्कूल के पास पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के गले में एक साफा भी बंधा हुआ है। मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि पिता प्रीतम सिंह साढ़े 7 बजे किसी काम से गए थे और 9 बजे के करीब गली में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो थे उकड़ू हालत में मिला। सुनील का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मां की 7-8 साल पहले मौत हो चुकी है।



कोट

जो आशंका जाहिर की जा रही थी, ऐसा प्रथम जांच में सामने नहीं आया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- कुलदीप सिहं, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें