फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव राजगढ़ डोभी से मालाहेड़ी तक बनेगा पक्का रास्ता

Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव राजगढ़ डोभी से मालाहेड़ी तक जाने वाला रास्ता चौड़ा करके पक्का किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
समैन। नरवाना खंड के गांव राजगढ़ डोभी से लेकर टोहाना खंड के गांव मालाहेड़ी तक करीब तीन किलोमीटर रास्ते को पक्का किया जाएगा। यह रास्ता गांव राजगढ़ डोभी को नेशनल हाइवे -148 से जोड़ता हुआ गांव बिढ़ाई खेड़ा की सीमा से लगता है।
विज्ञापन

इस रास्ते का निर्माण गांव राजगढ़ डोभी के ग्रामीणों की मांग पर किया जा रहा है। यह रास्ता साढ़े सोलह फुट चौड़ा है। मंगलवार 8 जुलाई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट दीपक की अगुवाई में कानूनगो रवि कुमार ने रास्ते की पैमाईश की। ज्ञात रहे कि टोहाना खंड के गांव कन्हड़ी के साथ लगता गांव माला हेड़ी है। फिलहाल प्रशासन ने इस रास्ते को बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गांव कंहड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता बनने से उन्हें भी फायदा होगा।
-
गांव राजगढ़ डोभी से मालाहेड़ी तक करीब तीन किलोमीटर लंबे रास्ते की पैमाइश ड्यूटी मजिस्ट्रेट दीपक की अगुवाई में 8 जुलाई को की गई। यह रास्ता साढ़े सोलह फीट चौड़ा है व गांव बिढ़ाई खेड़ा की सीमा से लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि कुमार, कानूनगो, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें