फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क में चलती कार में लगी आग, चालक ने छलांग लगा बचाई जान

विज्ञापन
भूना में गांव खासा पठाना के नजदीक कार में लगी आग।   संवाद
विज्ञापन
भूना। सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे 2 पर भूना शहर से करीब ढाई किलोमीटर दूर खासा पठाना गांव के नजदीक टोयोटा कार शनिवार की दोपहर बाद अचानक आग का गोला बन गई। कार अचानक धू-धू कर कार जल उठी तो स्टेट हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आगजनी की घटना को लेकर तुरंत मार्केट कमेटी भूना की फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए मोबाइल फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन रमेश कुमार वर्मा, फायर ऑपरेटर पवन कुमार व राममेहर सिंह और डाइवर नरेंद्र कुमार कुछ ही मिनट के बाद मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद हिसार जिले के गांव घिराय निवासी राकेश शर्मा अपने बहनोई हिसार के सेक्टर 9/11 निवासी राजू शर्मा की टोयोटा प्राडो कार नंबर पीबी 23 जे 4343 को चला कर भूना से उकलाना जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह शहर से ढाई किलोमीटर दूर पहुंचा तो खासा पठाना गांव के नजदीक चलती कार में वायरिंग शॉर्ट होने के कारण अचानक आग लग गई। कार चालक राकेश शर्मा ने रफ्तार को काबू करके तुरंत छलांग लगा दी। इसलिए घटना में वह सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन कार पूरी तरह से खाक हो गई है।



कार के मालिक राजू शर्मा ने बताया कि टोयोटा प्राडो कार पंजाब से 40 लाख में कुछ दिनों पहले ही खरीदकर लाए थे। आग के कारण कार पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इस संबंध में एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने रपट दर्ज करके स्टेट हाईवे से जली कार को क्रेन की मदद से उठा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें