भट्टूकलां। गांव मेहूवाला के समीप जलती कार। सोशल मीडिया
भट्टूकलां। गांव मेहूवाला के पास शनिवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय कार में दो युवक सवार थे जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।
गांव मेहूवाला निवासी पंकज अपने दोस्त गांव चूली खुर्द निवासी विक्रम बैनीवाल के साथ भट्टूकलां से सिरसा दवाई लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में मेहूवाला और डिंग के बीच पहुंचते ही कार से अचानक शॉर्ट-सर्किट की आवाज आई। दोनों ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी रोक दी। बोनट खोलकर जांच करने पर स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क गई। आग लगने के बाद दोनों युवकों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।