फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नाबालिग चला रहा था ई-रिक्शा, पुलिस ने पकड़ा तो परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 08 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर चालान को लेकर पुलिस अ​धिकारियों के साथ उलझते नाबालिग के परिजन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लालबत्ती चौक पर यातायात पुलिस की ओर से नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने ई-रिक्शा चलाते हुए नाबालिग को पकड़ लिया और चाबी जब्त कर ली। सूचना मिलने पर नाबालिग के पिता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा छोड़ने के लिए रुपये मांगे। वहीं पुलिसकर्मी ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि अंडर एज वाहन चलाने पर कार्रवाई होगी। ई-रिक्शा के अंदर पांच अन्य बच्चों को भी बैठा रखा था। इस दौरान पुलिस की तरफ से एंडर एज का चालान किया गया। करीब 20 मिनट तक बहस चलती रही। इस दौरान करीब 50 वाहन चालकों के चालान किए गए और 75 हजार रुपये का जुर्माना किया।

पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चालक की ओर से मानक के बिना साइलेंसर लगाने पर 22 हजार रुपये का चालान काटा। चालक के पास लाइसेंस और आरसी भी नहीं थी। कार्रवाई के दौरान हालात यह रहे कि कई वाहन चालक पुलिस को देख दूर से ही वाहन वापस मोड़ रहे थे। यातायात थाना के एसआई धर्मचंद ने बताया कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें