फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवाओं को सकारात्मक सोच और संस्कार अपनाने का संदेश

Tue, 25 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। मुख्य वक्ता सुरेश जैन को पौधा भेंट कर सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ. छोटू राम। आयोजक
विज्ञापन
भूना। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को भारत विकास परिषद ने युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए संस्कार चरित्र और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने तकनीक के संतुलित उपयोग पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. छोटू राम ने की। सुरेश जैन ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए चरित्रवान और संस्कारी होना जरूरी है। सकारात्मक विचारधारा व्यक्ति को लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करती है।
उन्होंने कहा कि बच्चे की पहली गुरु उसकी मां होती है। माता-पिता से मिले संस्कार व्यक्तित्व और जीवन की दिशा तय करते हैं। युवाओं को इन संस्कारों को जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

सुरेश जैन ने कहा कि तकनीक ने जीवन आसान बनाया है। मोबाइल फोन और इंटरनेट के अधिक इस्तेमाल से परिवार और समाज में संवाद कम हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का इस्तेमाल ज्ञानवर्धन और सकारात्मक कार्यों के लिए करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सुरेश जैन ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर शाखा के पूर्व प्रधान सुशील गिरधर, डॉ. दीपक बंसल, सुनील कंबोज, राजेश माया खरोलिया, डॉ. जितेंद्र तूर, आशु सिंगला, प्रो. अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें