फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेलों से आगे बढ़ने का संदेश, छात्राओं ने मैदान में दिखाई प्रतिभा

Sun, 25 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
रतिया। एसडीएस राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में मुख्तियार सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, बहबलपुर के प्राचार्य प्रो. डॉ. बलदेव सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य प्रो. परमजीत संधा ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इनके माध्यम से सहयोग, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता का आयोजन खेलकूद गतिविधि संयोजक प्रो. अश्वनी रंजन के संयोजन में किया गया।

विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय एथलीट रविंदर पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्राओं को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


खेल स्पर्धाओं का परिणाम
- 100 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, निर्मल द्वितीय और रोशनी तृतीय रहीं।
- 200 मीटर दौड़ में सिमरन ने पहला, खुशप्रीत ने दूसरा और निर्मल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- 400 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय और रोशनी तृतीय रहीं।
- 800 मीटर दौड़ में खुशप्रीत प्रथम, सिमरन द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
- 1500 मीटर दौड़ में खुशप्रीत ने पहला, शिवानी ने दूसरा और पवनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- लंबी कूद में सिमरन प्रथम, मनदीप द्वितीय और मनीषा तृतीय रहीं।
- ऊंची कूद में सिमरन ने पहला, रोशनी ने दूसरा और रूपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- भाला फेंक में निर्मल प्रथम, रोशनी द्वितीय और सावन तृतीय रहीं।
- गोला फेंक में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- चक्का फेंक में खुशप्रीत प्रथम, सिमरन द्वितीय और निर्मल तृतीय रहीं।

महिला महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत महाविद्यालय

महिला महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें