फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मैरिज पैलेस में भीषण आग लगी, टेंट व सामान जला

विज्ञापन
शाही बाग पैलेस में लगी आग के दौरान उठती लपटे।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित शाही बाग मैरिज पैलेस में बुधवार सुबह 6 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें टेंट व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। गनीमत रही की उस समय हाल में लोग मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई करीब 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

हिसार रोड पर बने हरबंस सेठी के शाही बाग बैंक्वेट हॉल में अज्ञात कारणों से डेकोरेट गेट के टेंट में आग लग गई। इस दौरान वहीं से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे एसआई अमरनाथ ने तुरंत दमकल विभाग को बुलाया। दमकलकर्मी सतबीर ने बताया कि उनके पास फोन से सूचना मिली थी कि मैरिज पैलेस में आग लगी है, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। उनकी एक ही गाड़ी ने ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें