फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बक्शी ग्राउंड में देर रात कचरे में लगी भीषण आग

Sun, 26 Apr 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खाली प्लॉट में लगी भीषण आग  बुझाते दमकलकर्मी। 
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रेलवे रोड से बक्शी मैदान के पास खाली प्लॉट में पड़े कचरे में शनिवार रात साढ़े 10 बजे आग लग गई। आग थोड़ी देर में ही फैल गई और भीषण हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रविंद्र के अनुसार वह रात को बक्शी मैदान के पास से गुजर रहा था तभी उसने खाली प्लॉट में आग लगी देखी। इस पर उसने इसकी सूचना दमकल विभाग और पार्षद रिंकू गर्ग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां कर्मचारी हेमंत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आग को किसी तरह बुझाया।
गनीमत यह रही कि आग आसपास के क्षेत्र में नहीं फैली, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। खाली मैदान के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व रेलवे रोड की मार्केट पड़ती है।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पर निजी बैंकों के एटीएम और सैलून भी हैं। वहीं दूसरे क्षेत्र में भाटिया नगर व वार्ड 21 का एरिया है। इसमें स्कूल भी है। आग इतनी भीषण थी कि अगर इसे जल्द नहीं बुझाया जाता तो यह आसपास भी फैल सकती थी।
उल्लेखनीय है कि शहर में कई जगह खाली प्लॉट बड़े हैं। इनके मालिकों ने इनकी चहारदीवारी भी नहीं करवाई है। इससे स्थानीय निवासी इनमें कचरा फेंकते रहते हैं। इस कचरे से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

वहीं आग लगने जैसे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने नगर परिषद ने इन प्लॉट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें