फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक की धुनाई, दीदी बोल और पैर पकड़ छुड़ाई जान

विज्ञापन
छेड़छाड की घटना के बाद युवक की पिटाई करती महिला और भीड़ - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद से भट्टू जा रही बस में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। भट्टू में बस के रुकने के बाद महिला और लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। करीब 10 मिनट तक महिला और मौके पर मौजूद युवक छेड़छाड़ करने वाले युवक को पीटते रहे। इस दौरान युवक बार-बार महिला और युवकों से माफी मांगता रहा लेकिन भीड़ ने एक नहीं सुनी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एसएचओ भट्टूकलां का कहना है कि घटना जरूर हुई है लेकिन किसी की तरफ से शिकायत नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में छेड़छाड़ करने वाला युवक खुद को राजगढ़ का बता रहा है और कह रहा है कि वह फतेहाबाद से राजगढ़ जाने के लिए यहां आया था। गुस्साई भीड़ और महिला कई देर तक युवक को पीटते रहे। पिटाई के दौरान युवक ने कान पकड़कर माफी मांगी और महिला के पैर पकड़े। इसके बाद युवक ने महिला को दीदी कहकर बुलाया और कहा कि आज के बाद किसी को नहीं छेडू़ंगा। इसके बाद भीड़ ने युवक को छोड़ा।
विज्ञापन

---------
मामला संज्ञान में आने पर मैंने मौके पर कर्मचारी भेजे थे, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद सामने आया कि बस में विवाद हुआ था। इसके बाद यहां पर पिटाई की गई। मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मनदीप सिंह, एसएचओ, भट्टूकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें