फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने हाईवे के बीचों बीच किया हंगामा

Sat, 05 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
काबू किया गया युवक पूरी तरह से नशे में था। उसने हाईवे के बीच जमकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने पुलिस कर्मी को मारने के लिए ईंट उठा ली।
विज्ञापन


जिसके बाद मामला ज्यादा बढ़ गया। युवक को पकड़ने के लिए शहर थाने व ट्रैफिक पुलिस को आना पड़ा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने हाईवे के बीच उसकी जमकर धुनाई की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले।

घटना के दौरान हाईवे पर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। हुआ यूं कि हिसार रोड की तरफ से बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ रहे थे।

लालबत्ती चौक पर खड़े पुलिस कर्मियों ने युवक को रोकने का इशारा किया लेकिन युवक नहीं रुके। पीछा कर पुलिस कर्मी ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली, जिससे एक युवक तैश में आ गया और उसने गाली गलौच शुरू कर दी। जिससे मामला बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पूरी तरह से नशे में था। उसे पता ही नहीं वह क्या कर रहा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें