फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया के बुढलाडा रोड पर रामबाग के पास करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा चारदीवारी निकालकर कब्जा करने के मामले में डीसी ने रतिया एसडीएम को जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। डीसी के आदेशों के बाद एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल द्वारा रतिया तहसीलदार की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर दी गई है। इस जांच समिति में तहसीलदार के अलावा लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी व रतिया नगरपालिका सचिव को भी शामिल किया है। पिछले दिनों कुछ लोगों द्वारा रतिया के रामबाग को जाने वाले रास्ते पर करोड़ों रुपये की जमीन पर चहारदीवारी निकालकर कब्जा करने की कोशिश की गई थी जिस पर रतिया के भाजपा नेता सुखविंदर गोयल व कुछ वकीलों ने इस मामले में डीसी रतिया के एसडीएम व मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत भेजकर कब्जा रोकने और कार्रवाई करने की मांग की थी। इसकी सूचना डीसी व रतिया के एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल को मिली तो उन्होंने तुरंत नगरपालिका अधिकारियों व पुलिस को भेजकर कब्जा कार्रवाई को रुकवा दिया था और उपायुक्त ने पूरी जमीन की निशानदेही करने और कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त के निर्देशों के बाद तहसील कार्यालय द्वारा रामबाग के पास उक्त जमीन की निशानदेही करवाई गई तो 25 कनाल जमीन सिंचाई विभाग की निकली जिसके बाद सिंचाई विभाग को जमीन पर कब्जा लेने के साथ ही कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निशानदेही के बाद सिंचाई विभाग द्वारा उक्त जमीन पर तारबंदी कर कब्जा तो ले लिया गया था लेकिन डीसी के आदेशों के बाद भी कब्जा धारकों के खिलाफ विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर रतिया के भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत डीसी व मुख्यमंत्री कार्यालय से की थी। डीसी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए रतिया के एसडीएम को एक जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। डीसी के निर्देशों के बाद रतिया के एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल ने रतिया के तहसीलदार के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन कर दिया है जिसमें लोक निर्माण विभाग के उप मंडल अधिकारी के अलावा रतिया के नगरपालिका सचिव को भी शामिल किया गया है और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। रतिया के तहसीलदार विजय मोहन सियाल ने बताया कि जिला उपायुक्त व एसडीएम के निर्देशों पर रामबाग के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में उनके नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें