फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो साल पुरानी शिकायत पर मामला दर्ज, स्वर्णकार समाज में रोष

Sun, 16 Nov 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भुना में पहुंचे स्वर्णकार सभा के लोग जानकारी देते हुए
विज्ञापन
भूना। सीआईए फतेहाबाद के पूर्व इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे नरेश सोनी के खिलाफ दो वर्ष पुरानी शिकायत पर धोखाधड़ी व गैंबलिंग का मामला दर्ज हुआ है। इस पर स्वर्णकार समाज में रोष है।
विज्ञापन

रविवार को स्वर्णकार सभा के ब्लॉक प्रधान सहित प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई से मुलाकात कर एफआईआर पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पुरानी शिकायत को नए तरीके से गंभीर धाराओं में दर्ज किया जाना न्याय के विपरीत है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि झूठे मामलों में फंसाकर नरेश सोनी को प्रताड़ित किया गया तो स्वर्णकार समाज चुप नहीं बैठेगा।
वहीं नरेश सोनी ने इस एफआईआर को साजिश करार देते हुए हाईकोर्ट और मानव अधिकार आयोग को शिकायत भेजकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रतिनिधि मंडल में प्रधान राजबीर सोनी, बलजीत सोनी, कृष्ण नहला, धर्मपाल सोनी, एडवोकेट नरेश सोनी, सीताराम,भूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

पुलिस ने ज्वेलर के खिलाफ साल 2023 की शिकायत के आधार पर करीब 25 से 30 लाख रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी और गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि दीपक नामक शख्स की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें