फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना में बारिश के पानी निकासी के लिए 4 किमी लंबी पाइपलाइन बिछी

Sun, 05 Apr 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। बरसाती पानी निकासी परियोजना को लेकर पाइपलाइन बिछाते मजदूर।
विज्ञापन
भूना। शहर को हर साल बाढ़ व जलभराव जैसी की समस्या से राहत दिलाने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से चल रही बारिश के पानी निकासी परियोजना पर तेजी से काम जारी है। शहर के बीच स्थित गंदे पानी के तालाब से लेकर महमदपुर सोत्तर गांव के पास रंगोली नाले तक करीब 15 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

इसमें से रतिया रोड पर करीब 4 किलोमीटर पाइपलाइन दबाने का कार्य पूरा हो चुका है। जन स्वास्थ्य विभाग की प्रोजेक्ट इकाई की निगरानी में पुरानी व नई जनता धर्मशाला के बीच तालाब से लेकर उधम सिंह चौक होते हुए उप तहसील कार्यालय तक आरसीसी मोगे डालने का काम भी नियमित रूप से चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि पूरे प्रोजेक्ट को इस साल आने वाले मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार काम पूरा होने के बाद शहरवासियों को जलभराव से राहत मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान अनियमितताओं की शिकायतें भी सामने आई हैं। आईसीसी पाइपलाइन के नीचे निर्धारित 6 इंच बेस नहीं बनाए जाने को लेकर शिकायत डीसी तक पहुंची। इस पर संबंधित ठेकेदार और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई गई। टेंडर शर्तों के अनुसार मजबूत बेस बनाना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में पाइपलाइन को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन


जलभराव की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत
सितंबर 2022 और अगस्त 2025 में भूना शहर को भारी जलभराव का सामना करना पड़ा था। कई दिनों तक सड़कों और घरों में पानी भरने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी और उनका करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने इस समस्या के स्थायी समाधान वाली परियोजना को मंजूरी दी थी। नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा और वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी का कहना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद शहर को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी भागीराम ने बताया कि काम लगातार जारी है और तय समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें