फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 12 फीट की मूंछ, 20 फीट की तलवार, 45 फीट ऊंचे दशानन का जलेगा अभिमान

विज्ञापन
फतेहाबाद में तैयार किया जा रहा रावण का पुतला। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में इस बार दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम खासा आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। सर्व समाज त्योहार सेवा ट्रस्ट द्वारा 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण करवाया गया है, जिसकी 12 फीट लंबी मूंछें और 20 फीट लंबी तलवार सबका ध्यान खींच रही हैं। रावण के साथ 35-35 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुतलों का निर्माण अनुभवी कारीगर रवि कुमार आहूजा ने किया है, जो पिछले 20 वर्षों से दशहरा पुतले बना रहे हैं। इस बार पुतलों को तैयार करने में उन्हें 18 दिन का समय लगा और इस काम में तीन मजदूरों ने लगातार सहयोग किया। निर्माण में कागज, बांस और लोहे की तारों का उपयोग किया गया है। इस पर करीब 65 हजार की लागत आई है। बुधवार शाम को पुतलों को खड़ा किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा में होगा दशहरा महोत्सव : दशहरा दहन के दौरान फतेहाबाद के सेक्टर 10 के मैदान में हर वर्ष एक लाख के करीब लोग पहुंचते हैं। इस बार पुतले खड़े करने के बाद पुलिस की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ रस्सी बांधकर घेरा तैयार किया जाएगा। 100 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कर्मचारी मौके पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें